Jahanabad News: 1.85 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
जहानाबाद, अक्टूबर 5 -- Jahanabad News: कुर्था, निज संवाददाता । गुप्त सूचना के आधार पर कुर्था पुलिस ने नदौरा देवी स्थान के समीप छापेमारी कर स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से 1.85 ग्राम मादक पदार्थ और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि नदौरा देवी स्थान के पास एक व्यक्ति द्वारा मादक पदार्थ की बिक्री की जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद थानाध्यक्ष चंदन झा के निर्देश पर तत्काल छापेमारी दल का गठन किया गया। पुलिस टीम ने चिन्हित स्थान पर पहुंचकर छापेमारी की, जहां से सूरज कुमार उर्फ नेता, पिता सुधीर कुमार, निवासी नदौरा गांव को मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष चंदन झा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। छापेमारी दल में पुलिस अवर निरीक्षक संजय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.