Jahanabad News: 'विद्यार्थी सहयोग पोर्टल' पर पंजीकरण कार्यक्रम
जहानाबाद, अगस्त 25 -- Jahanabad News: हुलासगंज, निज संवाददाता राजकीय पॉलिटेक्निक के कॉन्फ्रेंस हॉल में विद्यार्थियों को 'विद्यार्थी सहयोग पोर्टल' की जानकारी एवं पंजीकरण प्रक्रिया समझाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। नीरज कुमार, प्रखंड पंचायती राज एवं सुजीत कुमार, जिला पंचायती राज ने विद्यार्थियों को पोर्टल की उपयोगिता एवं पंजीकरण प्रक्रिया की जानकारी दी। विद्यार्थियों ने स्वयं पोर्टल पर पंजीकरण कर प्रक्रिया सीखी। इस अवसर पर प्राचार्य राकेश रंजन ने विद्यार्थियों को डिजिटल तकनीक एवं सरकारी डिजिटल प्लेटफॉर्म का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि ऐसी पहल विद्यार्थियों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में संस्थान के सभी फैकल्टी सदस्यों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह भी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.