जहानाबाद, सितम्बर 4 -- Jahanabad News: निचले इलाकों और पुल-पुलियों की होगी नियमित जांच यह भी पढ़ें- Bhabua News: बाढ़ से निपटने के लिए प्रशासन ने किया मुकम्मल प्रबंध जहानाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बाढ़ और आपदा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। जिले में नदियों के जलस्तर, जलप्रवाह और निचले व संवेदनशील इलाकों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में इस संबंध में हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक के बाद डीएम छिरिङ वाई भूटिया ने जिले के संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। बैठक में स्पष्ट किया कि संभावित खतरे से निपटने के लिए प्रशासन को पहले से तैयार रहना होगा। उसके बाद जिले में बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल और अंचल अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है। नदी या...