जहानाबाद, जुलाई 12 -- Jahanabad News: विधिक जागरूकता शिविर: मंडल कारा में बंदियों को दी गई कानूनी अधिकारों की जानकारी ​जेल लीगल क्लीनिक बंदियों और न्याय व्यवस्था के बीच सेतु ​जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष विकास कुमार और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) के सचिव ब्रजेश कुमार के निर्देशानुसार स्थानीय मंडल कारा में रविवार को विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य विषय 'कैदियों की कानूनी सेवाओं तक पहुंच और जेल विधिक सहायता क्लीनिकों के संचालन पर मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी)-2022 था। कार्यक्रम की अध्यक्षता जेल उपाधीक्षक भोला प्रसाद शर्मा ने की। ​मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित डिप्टी चीफ एलएडीसीएस राजीव कुमार ने राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) द्वारा तैयार की गई नियमावली 'एसओपी-...