Jahanabad News: हुलासगंज हाई स्कूल परिसर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा की तैयारियां युद्ध स्तर पर
जहानाबाद, जुलाई 11 -- Jahanabad News: हुलासगंज, निज संवाददाता। स्थानीय हाई स्कूल के प्रांगण में आगामी 16 से 24 जुलाई तक आयोजित होने वाली श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर तैयारियां युद्ध स्तर पर जारी हैं। आयोजन समिति के सदस्य दिन-रात जुटकर कार्यक्रम स्थल को भव्य और आकर्षक स्वरूप देने में लगे हुए हैं। कथा स्थल पर विशाल पंडाल, श्रद्धालुओं के बैठने की समुचित व्यवस्था, मंच निर्माण, विद्युत सज्जा, पेयजल, शौचालय, पार्किंग तथा सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आयोजन समिति का कहना है कि प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। आयोजकों ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा के दौरान प्रतिदिन प्रख्यात कथावाचक स्वामी कृष्ण प्रपन्नाचार्य द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.