Jahanabad News: हुलासगंज से हत्याकांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार
जहानाबाद, सितम्बर 4 -- Jahanabad News: काको, निज संवाददाता काको थाने की पुलिस ने हुलासगंज में छापेमारी कर हत्या के मामले में नामजद तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में नदियांमा गांव निवासी बिनोद लाठौर, धर्मेंद्र लाठौर तथा बकरी लाठौर शामिल हैं। तीनों के खिलाफ हत्या के मामले में प्राथमिकी दर्ज है। इस संबंध में थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि हत्या के मामले में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। इसी क्रम में गुप्त सूचना मिली कि तीनों हुलासगंज में छिप कर रह रहा हैं। सूचना के आधार पर छापेमारी कर तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.