Jahanabad News: हुलासगंज में श्रीमद्भागवत कथा का दूसरा दिन: राजा परीक्षित और शुकदेव संवाद से भाव-विभोर हुए श्रद्धालु
जहानाबाद, जुलाई 17 -- Jahanabad News: हुलासगंज, निज संवाददाता। हाई स्कूल के प्रांगण में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन कथा व्यास स्वामी कृष्ण प्रपन्नाचार्य जी महाराज ने श्रीमद्भागवत के माहात्म्य का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने कहा कि कलियुग में श्रीमद्भागवत का श्रवण मनुष्य के जीवन को पवित्र बनाता है और भगवान की भक्ति का सबसे सरल मार्ग है। कथा के दौरान उन्होंने महर्षि वेदव्यास को देवर्षि नारद द्वारा श्रीमद्भागवत की रचना की प्रेरणा, राजा परीक्षित को मिले शाप तथा शुकदेव जी के आगमन का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने बताया कि मृत्यु निश्चित होने पर भी राजा परीक्षित ने भगवान की कथा का आश्रय लिया और सात दिनों तक श्रीमद्भागवत का श्रवण कर मोक्ष प्राप्त किया। कथावाचक ने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वे अपने जीवन में भक्ति, सत्संग, सदाचार और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.