जहानाबाद, जुलाई 6 -- Jahanabad News: हुलासगंज, निज संवाददाता प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित प्रखंड बीस सूत्री क्रियान्वयन समिति की बैठक का समिति के कई सदस्यों ने बहिष्कार कर दिया।

बैठक का बहिष्कार बैठक शुरू होने से पहले ही अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा उपाध्यक्ष रंधीर कुमार के साथ सदस्यों ने अपनी नाराज़गी जाहिर करते हुए आरोप लगाया कि समिति की बैठकों में उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लिया जाता है तथा प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा स्वयं न आकर विभाग के कर्मचारियों को भेजा जाता है जिन्हें कोई जानकारी नहीं होती है। विकास योजनाओं की समीक्षा और समस्याओं के समाधान में अपेक्षित पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है। बहिष्कार करने वाले सदस्यों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया जाएगा और समिति को उसकी भूमिका के अनुरूप सम्मान नहीं मि...