Jahanabad News: हुलासगंज बाजार में मिठाई दुकानदार का खूनी तांडव, चाकूबाजी में तीन लोग घायल
जहानाबाद, जुलाई 10 -- Jahanabad News: हुलासगंज, निज संवाददाता। स्थानीय बाजार में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सिद्धनाथ मिष्ठान भंडार के संचालक ने विवाद के दौरान तीन लोगों पर चाकू एवं रंग से हमला कर दिया। घटना में तीनों लोग घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, किसी बात को लेकर हुए विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि मिठाई दुकान संचालक राहुल कुमार ने चाकू निकालकर अविनाश कुमार समेत तीन लोगों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घटना के बाद बाजार में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और लोगों की भारी भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही हुलासगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस घायल लोगों का बयान दर्ज कर रही है तथा घटना के कारणों की पड़ताल की जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.