Jahanabad News: हल्की बारिश से गर्मी से मिली राहत
जहानाबाद, अगस्त 26 -- Jahanabad News: जहानाबाद। लगातार कड़ी धूप व तपती गर्मी से परेशान लोगों को बुधवार को हुई हल्की बारिश से राहत मिली है। बुधवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे वहीं रूक-रूक कर हल्की बारिश होती रही। जिससे किसानों के साथ-साथ आम लोगों को भी गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। मखदुमपुर प्रखंड के धरनई गांव निवासी किसान मृत्युंजय शर्मा ने बताया कि बारिश की फुहार से रोपे गए धान को अमृत समान फायदा मिलेगा। इससे फसल में विशेष हरियाली आएगी। वहीं गर्मी से भी लोगों को राहत मिल रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.