जहानाबाद, अक्टूबर 11 -- छापेमारी में गिरफ्तारी और शराब नष्ट Jahanabad News: पांच भट्ठी तोड़ ढाई हजार लीटर अर्द्धनिर्मित शराब किया नष्ट उपकरण और एक गुमशुदा व्यक्ति की हुई बरामदगी जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। पर्व - त्योहार को लेकर जिले में बढ़ाई गई चौकसी और छापामारी अभियान के तहत पिछले चौबीस घंटे के भीतर अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुई छापेमारी में नौ लोग गिरफ्तार किए गए जिसमें हत्या, हत्या का प्रयास और एससी- एसटी मामले के आरोपित शामिल हैं। बड़े पैमाने पर अर्द्धनिर्मित शराब विनष्ट की गई। पांच भट्ठी को भी तोड़ा गया। इस दौरान एक गुमशुदा व्यक्ति और शराब बनाने के उपकरण भी बरामद किए गए। एसपी कोटा किरण कुमार के हवाले से रविवार को उक्त जानकारियां दी गई। बताया गया है कि रविवार को कल्पा थाने की पुलिस ने काजीपुर टाली गांव के निवासी सुदीप दास को गिरफ्तार किया। ...