जहानाबाद, सितम्बर 27 -- Jahanabad News: काको, निज संवाददाता। अपराधियों व फरार आरोपितों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पाली और काको थाने की पुलिस ने अलग-अलग गांवों में छापेमारी कर हत्या के प्रयास के आरोपित समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पाली थानाध्यक्ष शिशुपाल कुमार ने बताया कि एनबीडब्ल्यू वारंट के आधार पर मुबारकपुर निवासी अजय कुमार और कोशियावां निवासी सरोज मांझी को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, काको थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि मारपीट और हत्या के प्रयास के मामले में दर्ज प्राथमिकी के आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इब्राहिमपुर निवासी नरेश यादव, सनू उर्फ सनोज यादव और राकेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...