Jahanabad News: हत्या के प्रयास के आरोपित समेत तीन गिरफ्तार
जहानाबाद, सितम्बर 29 -- Jahanabad News: काको, निज संवाददाता। अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत काको और पाली थाना पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई कर हत्या के प्रयास के आरोपित समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में काको थाना क्षेत्र के पहलविगहा निवासी नीरज कुमार और पाली थाना क्षेत्र के बेमई गांव निवासी मंटू कुमार शामिल हैं। दोनों हत्या के प्रयास के मामले में आरोपित हैं। वहीं, काको थाना पुलिस ने टिकूलियापर निवासी गुड्डु यादव को कुर्की वारंट के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार सभी आरोपितों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.