जहानाबाद, अक्टूबर 9 -- Jahanabad News: मखदुमपुर। विसुनगंज थाना की पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोप में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। मामले की जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के उपाध्याय बीघा गांव में छापेमारी कर लाल बाबू कुमार को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि उनके विरुद्ध कुछ दिन पूर्व हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था, जिसमें वह फरार चल रहा था। गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...