Jahanabad News: हत्या का प्रयास मामले के आरोपित समेत आठ गिरफ्तार
जहानाबाद, अगस्त 30 -- Jahanabad News: जहानाबाद, निज प्रतिनिधि एसपी कोटा किरण कुमार के निर्देश पर संगीन और सामान्य कांडों में फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के लिए की जा रही छापेमारी के क्रम में पिछले चौबीस घंटे के भीतर विभिन्न थाना क्षेत्र में छापेमारी की गई जिसमें आठ लोग गिरफ्तार किए गए। एक व्यक्ति हत्या का प्रयास और एक की गिरफ्तारी दहेज हत्या के मामले में हुई है। शराब के मामले में छह लोग पकड़े गए हैं। जिले के काको, नगर, घोसी मखदुमपुर और टेहटा थाना क्षेत्र में पुलिस ने उक्त कार्रवाई की। खबर के अनुसार गुप्त सूचना पाकर काको थाने की पुलिस ने सुखदेव विगहा गांव के निवासी चंदन कुमार को गिरफ्तार किया। बताया गया है कि उन्हें हत्या का प्रयास मामले के आरोप में पकड़ा गया है। मखदुमपुर थाने की पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में एक आरोपित की गिरफ्तारी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.