Jahanabad News: हत्या का प्रयास के आरोपित समेत 14 आरोपित गिरफ्तार
जहानाबाद, अगस्त 14 -- Jahanabad News: एसपी के निर्देश पर जिले में की गई छापामारी, अपहृता बरामद जहानाबाद, निज प्रतिनिधि।
पुलिस की कार्रवाई संगीन व सामान्य कांडों में फरार अभियुक्तों को पकड़ने व शराब के धंधेबाजों के खिलाफ जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में की गई छापामारी के क्रम में पिछले चौबीस घंटे के भीतर 14 लोग गिरफ्तार किए गए, जिसमें हत्या का प्रयास का आरोपित शामिल है। इस दौरान पुलिस ने 20 जिंदा कारतूस, एक बाइक और अंग्रेजी शराब जब्त किया है। सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है। पकड़े गए लोगों में स्थाई व गैरजमानतीय वारंटी भी शामिल हैं। एसपी कोटा किरण कुमार के हवाले से गुरुवार को उक्त जानकारी दी गई। खबर के अनुसार जिला आसूचना इकाई और शकूराबाद थाने की पुलिस ने बुधवार को शकुराबाद स्वास्थ्य केंद्र के समीप दो युवकों को संदिग्ध हालत में पाया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.