जहानाबाद, जुलाई 9 -- Jahanabad News: कुर्था, निज संवाददाता। हत्या के नामजद अभियुक्त अजय मांझी निवासी मानिकपुर मठिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने यह कार्रवाई विशुनगंज थाना के सहयोग से की, जहां से अभियुक्त को ग्राम धराउत, जिला जहानाबाद से पकड़ा गया। गुप्त सूचना के आधार पर योजनाबद्ध छापेमारी कर पुलिस टीम ने उसे अपने कब्जे में लिया। थानाध्यक्ष स्मिता उपाध्याय ने बताया कि अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है तथा मामले से जुड़े अन्य बिंदुओं की भी जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: कटिहार : कुरसेला: हत्या के प्रयास मामले में दो आरोपित गिरफ्तार पुलिस द्वारा विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है और मामले में अन्य संलिप...