जहानाबाद, जुलाई 18 -- Jahanabad News: जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। संगीन एवं सामान्य कांडों में फरार अभियुक्तों को पकड़ने के लिए एसपी कोटा किरण कुमार ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दे रखा है। उनके निर्देश के आलोक में लगातार छापेमारी की जा रही है। पिछले चौबीस घंटे के भीतर पुलिस कर्मियों ने अलग-अलग थाना क्षेत्र से 14 लोगों को गिरफ्तार किया, जिसमें हत्याकांड के आरोपित शामिल हैं। शनिवार को आधिकारिक तौर पर यह जानकारी दी गई। बताया गया है कि पकड़े गए लोगों में नौ वैसे हैं जो पूर्व से आपराधिक मामले के आरोपित हैं। पांच लोगों को शराब के मामले में पकड़ा गया है। खबर के अनुसार घोसी, टेहटा, भेलावर, परस विगहा और शकूराबाद थाना क्षेत्र में छापेमारियां की गई जिसमें 14 लोग पकड़े गए। गिरफ्तार किए गए लोगों में हत्या के अलावे धोखाधड़ी मामले के भी आरोपित हैं। गैरजमानतीय...