Jahanabad News: सड़क हादसे में 53 वर्षीय महिला की मौत
जहानाबाद, अगस्त 19 -- Jahanabad News: अरवल, निज संवाददाता सहार थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम हुई एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 53 वर्षीय महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान अरवल के सिपाह गांव निवासी गिरिजा देवी के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मंगलवार की शाम सहार थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसा हुआ था। दुर्घटना के बाद सहार थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गंभीर रूप से जख्मी महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में इलाज के दौरान गिरिजा देवी ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही मृतका के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। सदर थानाध्यक्ष दरबारी चौधरी ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल महिला की सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.