Jahanabad News: सड़क लूट के मामले में एक गिरफ्तार
जहानाबाद, अक्टूबर 26 -- Jahanabad News: घोसी, निज संवाददाता घोसी थाना के पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर चुनुकपुर गांव से लूट के मामले में फरार एक युवक को गिरफ्तार कर सोमवार को थाना लाया है। इस संदर्भ में प्रशिक्षु डीएसपी सह थाना अध्यक्ष अंकित कुमार ने बताया कि पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर पवन कुमार नामक एक युवक को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके ऊपर लूट का मामला घोसी थाना में दर्ज है और वह लगातार इलाके में अपराधिक वारदात को अंजाम दे रहा था। थाना अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार युवक को जेल भेजने को लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.