Jahanabad News: सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार घायल
जहानाबाद, अक्टूबर 24 -- Jahanabad News: मखदुमपुर, निज संवाददाता। मखदुमपुर और टेहटा के बीच एनएच 22पर सड़क दुर्घटना मे एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल कामेश्वर महतो (62 वर्ष) काजी सराय का रहने वाला है। घायल अवस्था में वह सड़क किनारे गिरा हुआ था। इस दौरान 112 की पुलिस ने उसे इलाज के लिए रेफरल अस्पताल मखदुमपुर पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद उसे विशेष इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह साइकिल से मखदुमपुर के तरफ किसी रिश्तेदार के घर जा रहा था। इसी क्रम में किसी अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर मार दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.