जहानाबाद, नवम्बर 9 -- दीपावली की शाम सड़क हादसे में छात्र की मौत Jahanabad News: दीपावली की शाम बभना - शकूराबाद सड़क मार्ग पर शाहपुर गांव के समीप हुआ हादसा हरियाणा में रहकर पॉलिटेक्निक की करते थे पढ़ाई दोस्त के साथ बाइक पर बैठकर जहानाबाद से जा रहे थे अपने गांव, परिवार में पसरा मातम जहानाबाद/रतनी, निज प्रतिनिधि। परसबिगहा थाना क्षेत्र के वभना - शकुराबाद सड़क मार्ग पर शाहपुर गांव के समीप रविवार को दीपावली की शाम हुई सड़क दुर्घटना में पॉलिटेक्निक के एक छात्र 19 वर्षीय युवक अमित रंजन की जान चली गई। इस हादसे में उनका साथी राजेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। छात्र अमित रंजन हरियाणा में रहकर पॉलिटेक्निक की पढ़ाई करते थे। वह जहानाबाद जिले के शकूराबाद थाना अंतर्गत महदीपुर गांव के निवासी थे। दीपावली के दिन बाइक के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से असमय उनका निध...