जहानाबाद, अगस्त 8 -- Jahanabad News: मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड में दो अलग- अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोग घायल हो गए। एक घटना मखदुमपुर बाजार की है। जिसमें मोटरसाइकिल से गिरकर युवक इंग्लेश कुमार घायल हो गया। वह मटौर का रहने वाला था। दूसरी घटना मखदुमपुर नवाबगंज रोड की है जिसमें मोटरसाइकिल दुर्घटना में मुंद्रिका यादव घायल हो गए। वे जमालपुर गांव के रहने वाले थे। दोनों का इलाज रेफरल अस्पताल मखदुमपुर में कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...