Jahanabad News: सड़क दुर्घटना में अधेड़ गंभीर रूप से घायल, पटना में भर्ती
जहानाबाद, जुलाई 9 -- Jahanabad News: मेहंदिया,निज संवाददाता। मेहंदिया थाना क्षेत्र के उसरीडीह गांव निवासी रामानुज शर्मा बुधवार को सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रामानुज शर्मा अपने पैतृक गांव उसरीडीह से बाइक से वापस जहानाबाद लौट रहे थे। इसी दौरान गांव के समीप गेहूंवा बीघा के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक हाईवा ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रामानुज शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों एवं स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.