Jahanabad News: सड़क किनारे वर्षों पुराना सूखा महुआ का पेड़ काटा गया
जहानाबाद, जुलाई 31 -- Jahanabad News: मेहंदिया, निज संवाद दाता । मेहंदिया बाजार स्थित एनएच-139 के किनारे वर्षों से खड़ा महुआ का विशाल सूखा पेड़ आखिरकार शुक्रवार को वन विभाग की टीम द्वारा काट दिया गया। पेड़ के हटते ही स्थानीय लोगों, दुकानदारों एवं राहगीरों ने राहत की सांस ली। बताया जाता है कि यह पेड़ लंबे समय से पूरी तरह सूख चुका था। इसकी बड़ी-बड़ी टहनियां अक्सर सड़क पर गिरती रहती थीं, जिससे कभी भी गंभीर दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती थी। जिस स्थान पर यह पेड़ था, वहीं बाजार का यात्री पड़ाव भी है, जहां से प्रतिदिन पटना सहित विभिन्न स्थानों के लिए बसें और अन्य यात्री वाहन खुलते हैं। यहां दिनभर यात्रियों और आम लोगों की भीड़ लगी रहती है। ऐसे में सूखे पेड़ के गिरने का खतरा हमेशा बना रहता था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.