Jahanabad News: स्वास्थ्य संस्थानों में शत प्रतिशत संस्थागत प्रसव कराएं
जहानाबाद, जुलाई 15 -- Jahanabad News: मखदुमपुर,निज संवाददाता। मखदुमपुर स्थित प्रोजेक्ट इंटर कन्या विद्यालय सभागार मे आशा कार्यकर्ताओं के लिए उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए डीएम छिरिड वाई भूटिया ने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है कि ग्रामीण महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करें। ग्रामीण क्षेत्र में अभी भी कुछ प्रसव घर में करवाया जाता है। जिससे जच्चा और बच्चा दोनों के स्वास्थ्य पर असर पड़ता है। कई बार दोनों की जान चली जाती है। इसलिए यह सुनिश्चित करें कि सत प्रतिशत प्रसव अस्पताल में हो। अस्पतालों में सभी तरह की सुविधाएं हैं। गर्भवती महिलाओं को घर पर जाकर उन्हें समझाएं। सरकार के द्वारा घर से अस्पताल लाने ले जाने की सुविधा पूरी तरह निशुल्क है। गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण नियमित रूप से करें।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.