Jahanabad News: स्वास्थ्य मंत्री निशांत का भव्य स्वागत, जेसीबी से हुई पुष्प की वर्षा
जहानाबाद, नवम्बर 3 -- अरवल में स्वास्थ्य मंत्री का भव्य स्वागत Jahanabad News: अरवल, निज संवाददाता। सूबे के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के सासाराम जाने के क्रम में अरवल में अभूतपूर्व स्वागत किया गया। जनता दल यूनाइटेड के जिलाध्यक्ष अनंत कुमार वर्मा के नेतृत्व में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं सैकड़ों उत्साहित कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं, गगनभेदी नारों और भव्य पुष्पवर्षा के साथ स्वास्थ्य मंत्री का जोरदार अभिनंदन किया। स्वास्थ्य मंत्री के अरवल पहुंचते ही स्वागत स्थल पर उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। अरवल लख की दोनों ओर सड़क किनारे बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता कतारबद्ध होकर अपने नेता के स्वागत के लिए खड़े थे। इस दौरान चार जेसीबी मशीनों के माध्यम से स्वास्थ्य मंत्री पर फूलों की भव्य वर्षा की गई। फूलों की बारिश और कार्यकर्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.