जहानाबाद, अगस्त 14 -- Jahanabad News: देसी कट्टा, कारतूस व बाइक जब्त, छापेमारी में 26 गिरफ्तार पकड़े गए लोगों में चोरी व हत्या का प्रयास मामले के आरोपित शामिल जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। एसपी कोटा किरण कुमार के निर्देश पर स्वतंत्रता दिवस को लेकर पूरे जिले में चौकसी बढाई गयी है। पुलिसकर्मी अलर्ट हैं। असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। साथ ही जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में संगीन और सामान्य कांडों में फरार अभियुक्त एवं शराब के धंधेबाजों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।

गिरफ्तारी की जानकारी इसी क्रम में पिछले चौबीस घंटे के भीतर 26 लोग गिरफ्तार किए गए। एक देसी कट्टा, पांच कारतूस और एक बाइक, मोबाइल फोन व चोरी के कई सामान जप्त किए गए। गिरफ्तार किए गए लोगों में हत्या का प्रयास, चोरी, आर्म्स एक्ट मामले के आरोपित शामिल...