Jahanabad News: स्वच्छ पर्यावरण मिले इसके लिए पौधारोपण जरूरी
जहानाबाद, सितम्बर 6 -- Jahanabad News: मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के सागरपुर स्थित पीएम श्री गांधी स्मारक उच्च विद्यालय में रविवार को पौधारोपण अभियान चलाया गया। गायत्री परिवार प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ की ओर से लगातार 275वें दिन पौधारोपण किया गया। पर्यावरण संरक्षण को लेकर पूरे जिले में अभियान चलाकर पौधे लगाए जा रहे हैं। इस दौरान पर्यावरण अनुकूल पौधे लगाए गए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया। लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील करते हुए कहा गया कि आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण उपलब्ध कराने के लिए पौधारोपण जरूरी है। मौके पर सेवानिवृत्त इंजीनियर सत्येंद्र कुमार, अभय कुमार, राकेश कुमार, कौशल कुमार, धनंजय कुमार, धर्मेंद्र कुमार, शिशुपाल, राकेश कुमार, रंगनाथ शर्मा, अनिमेष कुमार एवं पंचम कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.