Jahanabad News: स्मैक और रुपए के साथ बाइक सवार युवक गिरफ्तार, वाहन जब्त
जहानाबाद, जुलाई 14 -- Jahanabad News: शहर के मवेशी अस्पताल के पास नगर थाने की पुलिस ने पकड़ा चोरी का टेंपो व बोरों में भरा कोयला भी हुआ जब्त जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। सूखा नशा का सेवन और धंधा करने वालों के खिलाफ पुलिस प्रशासन के द्वारा यहां विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस की कार्रवाई इस अभियान के तहत नगर थाने की पुलिस ने शहर के मवेशी अस्पताल के आसपास एक बाइक सवार युवक को स्मैक और रुपये के साथ गिरफ्तार किया। उसका नाम छोटू कुमार है जो शहर के निजामुद्दीनपुर मोहल्ले का रहने वाला है। उसके पास से 8.34 ग्राम स्मैक और 22 हजार से अधिक रुपए, उसका एक मोबाइल फोन और बाइक जप्त किया गया है। एसपी कोटा किरण कुमार के हवाले से मंगलवार को यह जानकारी दी गई। बताया गया है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की जिसमें उक्त युवक पकड़ा गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.