जहानाबाद, जुलाई 21 -- Jahanabad News: जिले से 10 परियोजनाओं का राज्य स्तरीय आयोजन के लिए किया जाएगा चयन 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए जिला स्तरीय शिक्षक उन्मुखीकरण कार्यशाला अरवल, निज प्रतिनिधि।

कार्यशाला का उद्घाटन प्लस 2 बालिका उच्च विद्यालय अरवल में डॉ मनोज कुमार की अध्यक्षता में 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए जिला स्तरीय शिक्षक उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित हुआ। इस कार्यशाला का उद्घाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी डॉ राहुल कुमार, डॉ सोनम मिश्रा और मिथिलेश शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। संचालन जिला समन्वयक मनोज कुमार वत्स के द्वारा किया गया। डॉ सोनम मिश्रा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया। इस कार्यशाला में जिले के 85 सरकारी एवं निजी विद्यालय के शिक्षकों ने भाग लिया।

मार्गदर्शन और परियोजनाएँ कार्यशाला में साधनसे...