जहानाबाद, अगस्त 1 -- Jahanabad News: विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर जिलेभर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित माताओं को स्तनपान के महत्व एवं लाभों की दी गई विस्तृत जानकारी अरवल, निज प्रतिनिधि। विश्व स्तनपान सप्ताह के दौरान माताओं एवं गर्भवती महिलाओं के बीच स्तनपान के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा शिशु एवं मातृ स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से विभिन्न जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- विश्व स्तनपान सप्ताह पर स्तनपान के समर्थन का लिया संकल्पकार्यक्रम का उद्देश्य इसी क्रम में जिले के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर महिला पर्यवेक्षिकाओं (सुपरवाइजर) एवं आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा अपने-अपने पोषक क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं तथा अन्य महिलाओं के साथ जागरूकता बैठकें आयोजित की गई। इन बैठकों के माध्यम से स्तनपान के म...