Jahanabad News: स्ट्रीट लाइट हटाने को लेकर फायरिंग में तीन नामजद
जहानाबाद, सितम्बर 21 -- Jahanabad News: काको, निज संवाददाता। काको थाना क्षेत्र के मनियावां गांव में स्ट्रीट लाइट हटाने को लेकर हुई फायरिंग के मामले में तीन लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़ित दिलकेश कुमार के आवेदन पर गांव के ही अभिषेक कुमार समेत तीन युवकों को आरोपी बनाया गया है। प्राथमिकी के अनुसार, रविवार सुबह करीब 10:30 बजे आरोपी समेत चार-पांच युवक घर के पास पहुंचे और गली में लगे सोलर स्ट्रीट लाइट के पोल को खोलने का प्रयास करने लगे। इसका दिलकेश कुमार के पुत्र गोपाल कुमार और अन्य ग्रामीणों ने विरोध किया। इसके बाद सभी वहां से चले गए। आरोप है कि शाम करीब 3:30 बजे आरोपी दोबारा गोपाल कुमार के घर पहुंचे और उस पर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। फायरिंग के दौरान गोपाल किसी तरह घर के अंदर भागकर बच गया। घटना के बाद आरोपी मौके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.