Jahanabad News: स्कूल से बाहर 06-19 साल तक के बच्चों की होगी सर्वे
जहानाबाद, नवम्बर 29 -- स्कूल से बाहर बच्चों की पहचान के लिए घर-घर सर्वे Jahanabad News: जहानाबाद, नगर संवाददाता। अब सूबे में स्कूल से बाहर के छह से 19 वर्ष के बच्चों की पहचान के लिए घर-घर सर्वेक्षण होगा। इसके लिए बिहार शिक्षा परियोजना परिषद ने गृहवार सर्वेक्षण मार्गदर्शिका जारी कर दी है। 17 नवंबर से 22 नवंबर तक राज्य, जिला, प्रखंड और स्कूल स्तरों पर कोर कमेटियां बनाई गई है। घर-घर सर्वे 15 दिसंबर से 22 दिसंबर तक चलेगा और पूरी प्रक्रिया 20 जनवरी 2027 तक पूरी होगी। सर्वे में केवल अनामांकित बच्चे ही नहीं, बल्कि नामांकित होकर लंबे समय से स्कूल नहीं आने वाले बच्चे भी चिन्हित होंगे। स्कूल प्रबंधन के प्रयास के बाद भी लगातार 30 विद्यालय दिवस तक स्कूल नहीं आने वाला बच्चा ड्रॉपआउट माना जाएगा। मार्गदर्शिका में साफ कहा गया है कि स्कूल में नामांकन होना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.