Jahanabad News: स्कूल के रसोईघर की जाली तोड़कर हजारों की चोरी
जहानाबाद, अगस्त 28 -- Jahanabad News: जहानाबाद। शहर के स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स के पीछे स्थित राजकीय कन्या मध्य विद्यालय में चोरों ने एक बार मध्याह्न भोजन योजना से जुड़े रसोईघर से सरकारी संपत्ति की चोरी कर ली। नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। खबर के अनुसार जब प्रभारी प्रधानाध्यापिका विद्यालय पहुचीं और रसोईघर का दरवाजा खोला, तो उन्होंने पाया कि रसोईघर की जाली टूटी हुई थी। अंदर जाकर देखा की एलपीजी गैस से भरा कमर्शियल सिलेंडर और गैस चूल्हा गायब था। इस विद्यालय में चोरी की घटना पूर्व में भी हुई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.