जहानाबाद, अक्टूबर 9 -- जांच और प्रशासनिक कार्रवाई Jahanabad News: कनीय अभियंता पर भी होगी कार्रवाई, खालिसपुर स्कूल भवन का मामला निर्माण में लापरवाही पर प्रशासन सख्त, जांच समिति की अनुशंसा पर उठाया गया कदम जहानाबाद, नगर संवाददाता काको प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय खालिसपुर के निर्माणाधीन भवन की छत ढलाई के कुछ ही घंटे बाद धंसने के मामले में जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जांच समिति की अनुशंसा पर संबंधित संवेदक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई की गई है। वहीं, जिम्मेदार कनीय अभियंता के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। समाचार पत्रों में घटना की खबर प्रकाशित होने के बाद जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया ने मामले का संज्ञान लेते हुए निष्पक्ष जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की थी। समिति ने निर्माण कार...