Jahanabad News: सौहार्द के माहौल में दशहरा मनाने की एसपी ने दी नसीहत
जहानाबाद, अक्टूबर 15 -- Jahanabad News: जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। दशहरा पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन के द्वारा सक्रियता बढ़ा दी गई है। पर्व पर विधि - व्यवस्था सामान्य रहे, इसे लेकर एसपी कोटा किरण कुमार खुर्द जिले के सभी थानों में जाकर जनता दरबार लगा रहे हैं और वहां लोगों के साथ सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं जान रहे हैं। साथ ही दशहरा पर्व को शांति, सौहार्द और भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने की नसीहत दे रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार की शाम एसपी ने कल्पा थाने में बैठक की। जनता दरबार लगाया और लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनी। जनता दरबार में आमजनों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुनकर उसके त्वरित एवं विधि - सम्मत निष्पादन हेतु आवश्यक निर्देश दिए। शांति समिति की बैठक में आगामी पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.