Jahanabad News: सोहसा पंचायत में निकली भव्य तिरंगा यात्रा
जहानाबाद, अगस्त 17 -- Jahanabad News: मेहंदिया, निज संवाददाता स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को सोहसा पंचायत में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में पंचायत के गणमान्य लोग, महिलाएं अपने हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए। पूरे रास्ते "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम" के नारों से वातावरण देशभक्तिमय हो गया। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व पंचायत की मुखिया श्रीमती पूनम देवी और पूर्व मुखिया मनोज कुमार ने किया। यात्रा पंचायत भवन राजखरसा से शुरू होकर सोहसा के मुख्य गली होते हुए पूरे पंचायत के अन्य ग्रामो का भ्रमण करते हुए पुनः पंचायत भवन पर संपन्न हुई। इस अवसर पर संस्कृत विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक नलिन कुमार, अमित सहगल, पंचायत सदस्य अमरावती देवी, रोजगार सेवक सहित पंचायत के दर्जनों वार्ड सदस्य, और आम नागरिक उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- बड़हर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.