Jahanabad News: सोन में डूबे युवकों के परिजनों से मिले पूर्व सांसद
जहानाबाद, सितम्बर 4 -- Jahanabad News: मेहंदिया, निज संवाददाता। पूर्व सांसद डॉ. अरुण कुमार ने शुक्रवार को लक्ष्मणपुर बाथे और मेहंदिया पहुंचकर हाल में हुए हादसों में मृत लोगों के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। लक्ष्मणपुर बाथे में उन्होंने सोन नदी में डूबने से हुई दो युवकों की मौत पर उनके परिजनों से मुलाकात की। इसके बाद मेहंदिया पहुंचकर सर्पदंश से मृत उर्मिला देवी के परिजनों से मुलाकात की और घटना की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि उर्मिला देवी की मौत परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। मौके पर रामब्रत पासवान, शिवकुमार पासवान सहित ग्रामीण व कार्यकर्ता मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.