जहानाबाद, अगस्त 14 -- Jahanabad News: फॉलोअप मेहंदिया,निज संवाददाता। परासी थाना क्षेत्र के चकिया गांव निवासी शुभम कुमार, पिता सिद्धेश्वर ठाकुर की सोन नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना के अगले दिन गुरुवार की सुबह उसका शव सोन नदी में उपलाता हुआ नदी किनारे मिला। शव मिलने की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा शव को नदी से बाहर निकालकर घर ले गए।

शुभम का दाह संस्कार बाद में गमगीन माहौल में परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। बताया जाता है कि शुभम कुमार बीते बुधवार को गांव की एक वृद्ध महिला के दाह संस्कार में शामिल होने के लिए सोन नदी के किनारे गया था। दाह संस्कार की प्रक्रिया पूरी होने के बाद वह अन्य लोगों के साथ स्नान करने के लिए नदी में गया। इसी दौरान स्नान करने के क्रम में वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया।

शव की खोजबीन...