जहानाबाद, अक्टूबर 3 -- Jahanabad News: ​जहानाबाद। शहर के नगर थाना क्षेत्र स्थित बभना दुर्गा मंदिर के समीप एक युवक से सोने की चेन झपटकर भाग रहे आरोपी को स्थानीय लोगों और पुलिस की मुस्तैदी से रंगे हाथ पकड़ लिया गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिले के परस बिगहा थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी शशि कुमार पिता स्वर्गीय गजेन्द्र बिन्द जहानाबाद से टेम्पो में सवार होकर अपने घर शाहपुर लौट रहे थे।

घटना का विवरण जैसे ही टेम्पो बभना दुर्गा मंदिर के पास पहुंचा, तभी घात लगाए एक युवक ने झपट्टा मारकर शशि कुमार के गले से सोने की चेन छीन ली और भागने लगा। घटना के तुरंत बाद पीड़ित शशि कुमार ने शोर मचाया। स्थानीय लोगों के सहयोग और डायल 112 पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई से आरोपी को...