Jahanabad News: सोनवां में आहार में डूबने से युवक की मौत
जहानाबाद, अगस्त 17 -- Jahanabad News: घोसी, निज संवाददाता घोसी थाना क्षेत्र के सोनवा गांव में शनिवार की दोपहर उस समय मातमी सन्नाटा पसर गया जब एक 21 वर्षीय युवक की आहार में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान अशोक मांझी उम्र 21 वर्ष के रूप में की गई है। घटना के संदर्भ में ग्रामीणों का बताना है कि युवक नहाने को लेकर आहार में छलांग लगाया लेकिन वह बाहर निकल नहीं पाया। बाद में ग्रामीणों के द्वारा उसके शव को आहर से बाहर निकला गया। शव निकलते ही परिजनों में हाहाकर मच गया। परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल था। घटना की सूचना पाकर घोसी थाना के पुलिस मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को लेकर सदर अस्पताल जहानाबाद भेजा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.