जहानाबाद, अगस्त 4 -- Jahanabad News: करपी, निज संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय के प्रांगण में मंगलवार को आंगनबाड़ी सेविका- सहायिका संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ की जिला अध्यक्ष नीलम देवी ने की। बैठक में आगामी 30 अगस्त को करपी प्रखंड मुख्यालय में आयोजित होने वाले जिला सम्मेलन की तैयारियों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक के दौरान संघ की जिला सचिव ने संगठन का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की। सम्मेलन की सफल तैयारी एवं आयोजन के लिए स्वागत समिति का भी गठन किया गया। समिति में शिवकुमार गुप्ता को अध्यक्ष, रविंद्र कुमार को सचिव तथा प्रमिला देवी को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक के संबंध में जानकारी देते हुए माकपा के जिला सचिव डॉक्टर एस एम ...