Jahanabad News: सेवा सेतु शिविर में प्रभारी मंत्री ने किया निरीक्षण
जहानाबाद, अक्टूबर 8 -- Jahanabad News: करपी, निज संवाददाता। पंचायती राज विभाग के मंत्री सह अरवल जिले के प्रभारी मंत्री दीपक प्रकाश ने गुरुवार को सोनभद्र वंशी सूर्यपुर प्रखंड में आयोजित 'सेवा सेतु शिविर-सरकार आपके द्वार' का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा आमजनों को दी जा रही सेवाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों और कर्मियों को पात्र लाभुकों तक योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पहुंचाने का निर्देश दिया। मौके पर मंत्री ने मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तीकरण योजना 'संबल' के तहत दो पात्र दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राइसाइकिल प्रदान की। उन्होंने कहा कि सरकार दिव्यांगजनों के सम्मान, कल्याण और सशक्तीकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.