जहानाबाद, अगस्त 8 -- Jahanabad News: किंजर , एक संवाददाता किंजर थाने लोक संवाद गोष्ठी का आयोजन सूर्य मंदिर परिसर में किया गया। इस मौके पर किंजर पंचायत के पंचायत प्रतिनिधि, वार्ड सदस्य और प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित हुए। अध्यक्षता किंजर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने की। गोष्ठी में सूखा नशा पर भी चर्चा हुई। उपस्थित लोगों ने कहा कि सूखा नशा बिक्री करने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसा है लेकिन और सख्ती की जरूरत है। वहीं विद्युत संबंधित शिकायत को दुरुस्त करने के लिए जेई से बात कर ठीक कराने की बात कही गई। किंजर कुर्था मुख्य पथ पर बरसात का पानी लगता है इसके लिए एनएच के अभियंता से बात कर समस्या का समाधान कराने की बात कही गई। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: बेलसार में ग्रामीणों ने पुलिस के समक्ष रखीं समस्याएं साथ ही पुलिस गश्ती और बढ़ाने तथा बैंकों के आसपास चौक...