जहानाबाद, अगस्त 4 -- Jahanabad News: चार माह से पानी के लिए मरीजों को हो रही भारी परेशानी स्वास्थ्य केंद्र पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं हुलासगंज, निज संवाददाता। सुल्तानपुर हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर में पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं रहने से इलाज कराने आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

पानी की किल्लत लगभग चार महीने से अस्पताल का सबमर्सिबल पंप खराब रहने से मरीजों एवं परिजनों को पानी लेकर आना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि अस्पताल में हाथ धोने के लिए भी पानी नहीं है। कार्यरत कर्मियों को भी पानी की किल्लत का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। लगभग-लगभग एक बर्ष पूर्व इस नव स्थापित अस्पताल का सौगात सुल्तानपुर समेत आधा दर्जन गांवों के लोगों को मिला। लेकिन एक साल के अंदर ही सबमर्सिबल पंप का ...