जहानाबाद, जुलाई 12 -- Jahanabad News: हुलासगंज, निज संवाददाता प्रखंड के सुल्तानपुर गांव में बिजली रिचार्ज समाप्त होने के कारण नल-जल योजना पूरी तरह ठप हो गई है। इसके चलते गांव के लोगों को पेयजल के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों को पीने और दैनिक उपयोग के लिए पानी जुटाने हेतु इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार इस संबंध में पीएच ईडी विभाग के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को इसकी जानकारी दी गई है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। लोगों ने जल्द से जल्द बिजली रिचार्ज कराकर नल-जल योजना को फिर से चालू कराने की मांग की है, ताकि उन्हें पेयजल संकट से राहत मिल सके। यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल : अधूरी नल-जल योजना से दर्जनों परिवारों को नहीं मिल रहा शुद्ध पेयजल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...