जहानाबाद, जुलाई 26 -- Jahanabad News: मखदुमपुर,निज संवाददाता। मखदुमपुर स्थित रेफरल अस्पताल में इलाज के दौरान बच्ची काजल कुमारी (7) की मौत हो गई। वह पाई बिगहा थाना क्षेत्र के सुरौनधा गांव की रहने वाली थी। बताया गया है कि घर में खेलते हुए उसे किसी विषैला जीव ने काट लिया था। तबीयत खराब होने पर उसे इलाज के लिए रेफरल अस्पताल मखदुमपुर लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि उसके बाएं हाथ में किसी जीव के काटने का निशान है। लेकिन सांप काटा या कोई और जीव यह पता नहीं चल पाया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका: कामदेवपुर गांव में व्यक्ति को जहरीले सांप ने डंसा, अस्पताल में भर्ती

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...