जहानाबाद, अक्टूबर 9 -- खेत में करंट लगने से एलआईसी एजेंट की मौत Jahanabad News: मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया फसल देखने के दौरान खेत में तार गिरे रहने की वजह से हुई घटना काको, निज संवाददाता। खेत में गिरे बिजली के तार की चपेट में आने से एलआईसी एजेंट अवधेश प्रसाद मंडल की मौत हो गई। घटना शुक्रवार की सुबह काको थाना क्षेत्र के सुखदेव बिगहा गांव में हुई। बताया गया है कि वह धान की फसल देखने खेत गए थे। इसी दौरान पहले से गिरे बिजली के तार के संपर्क में आने से करंट लगा और वह गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन और ग्रामीण उन्हें तत्काल सदर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई विनय कुमार विद्यार्थी ने बताया कि उन्हें खेत में बिजली का तार गिरा होने की जानकारी नहीं थी। फसल देखने के दौरान ही वह उसकी चपेट म...