Jahanabad News: सुकियावां के होटल में चोरी, हजारों रुपये का सामान ले उड़े चोर
जहानाबाद, जुलाई 29 -- Jahanabad News: हुलासगंज, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के सुकियावां स्थित एक होटल में मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने हजारों रुपये मूल्य का सामान चोरी कर लिया। घटना की जानकारी बुधवार सुबह होटल संचालक के पहुंचने पर हुई। होटल का ताला टूटा देख अंदर जाने पर सामान बिखरा पड़ा था और कई जरूरी सामान गायब मिले। होटल संचालक अभिषेक कुमार के अनुसार चोर होटल से नकदी सहित तीन गैस सिलेंडर, बर्तन, सीसीटीवी कैमरा एवं डीवीआर एवं अन्य उपयोगी सामान लेकर फरार हो गए। चोरी से उन्हें हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। यह भी पढ़ें- Moradabad News: डींगरपुर में होटल का ताला तोड़कर चोरी, गैस सिलेंडर समेत सामान चोरी स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.